12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़रातोंरात खुल गया थ्रिफ्ट सोसायटी का अपेक्स बैंक शाखा एमपी नगर में...

रातोंरात खुल गया थ्रिफ्ट सोसायटी का अपेक्स बैंक शाखा एमपी नगर में एकाउंट— जिस बैंक में खाता था उसका जिक्र बेलैंसशीट में नहीं— एसबीआई में होल्ड और नई बैंक में बन गये साईनिंग अथोरिटी

Published on

भेल भोपाल ।

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—आपरेटिव सोसायटी को कैसे चलाया जा रहा है किस की चल रही है या सिर्फ एक की आदमी चला रहा है इसको लेकर कई सदस्य भी नहीं भेल के कुछ अफसर भी परेशान हैं । एक तरफ लंबे समय से एसबीआई एचईटी शाखा पिपलानी में इस संस्था का विवादों के चलते खाता होल्ड कर दिया है तो दूसरी और संस्था के कर्ताधर्ताओं ने एक नया काम कर दिखाया ।

उन्होंने किसी को भनक भी नहीं लगने दी और इस सप्ताह एमपी नगर की अपेक्स बैंक शाखा में एक नया खाता खोल डाला । जिसमें साईनिंग अथोरिटी कौन है इसका पता तो नहीं चल पाया लेकिन यहां से लेनदेन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है । यह खाता पिछले सात सालों के कार्यकाल में खोला गया था । मजेदार बात यह है कि इस संस्था के खाते बेलैंसशीट के मुताबिक यानी कैश एंड बैंक बेलैंस आन करंट एकाउंट एसबीआई एचईटी ब्रांच, बीसीसीबी सेविंग एकाउंट,एसबीआई बरखेड़ा,एसबीआई एचईटी 1139,एसबीआई 45048,बीसीसीबी 200102,बीसीसीबी शक्ति नगर,एसबीआई शक्ति नगर,एचडीएफसी बैंक में होना बताया गया है ।

वहीं फिक्स डिपोजिट कहां किस बैंक में डिपोजिट किया गया है इसका जिक्र बेलैंसशीट में नहीं है । अदर बैंक डिपोजिट यह भी नहीं बताया गया है कि वह  कौन सी बैंक से एसबीआई से ओडी ले रहा है । 41014,337 करोड़ डिपोजिट कहां है इसका भी जिक्र बेलैंसशीट में नहीं किया गया है । एक बैंस से हाल ही में 2,86,99,313.60 करोड़ का लेनदेन किया है । यदि आप सहकारिता के नियमों की बात करें तो इस तरह के खाते नहीं खोले जा सकते ।

सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह में नई बैंक में खाता खोलने के बाद जो आनलाईन भुगतान किये गये हैं उसमें अपने चहेतों और व्यापारियों का ज्यादा फायदा पहुंचाने की कोशिश की है । रही बात इस नये खाते की तो इसके लिये संस्था के 11 बोर्ड आफ डायरेक्टरों की बैठक में प्रस्ताव पास करा कर खाता खोलना चाहिये था । 4500 सदस्याों वाली वित्तीय संस्था जिसमें सदस्यों को खून पसीने का पैसा जहां इस तरह का गोरख धंधा समझ से बाहर है । इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होने पर ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा ।

यह भी पढ़िए: जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन  

इनका कहना है —
संस्था का काम सुचारू रूप से चल रहा है । नये बैंक एकाउंट के मामले में कुछ भी नहीं बता सकता । संस्था के हित में काम करें ।
बसंत कुमार संस्था अध्यक्ष

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...