17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़हेम्टू इंटक ने मनाई देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी...

हेम्टू इंटक ने मनाई देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती

Published on

भेल भोपाल ।
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 108 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी को नमनकर पुष्प अर्पित कर कहा कि भारत देश उनके योगदान को कभी भूल नहीं पायेगा आज हम सब यहाँ भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।

19 नवंबर, 1917 को जन्मीं इंदिरा जी ने अपने साहसिक निर्णयों और गतिशील नेतृत्व से भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी। इंदिरा गांधी को “भारत की लौह महिला” के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया प्रभारी सी आर नामदेव जानकारी देते बताया कि अवसर पर हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महामंत्री अजीत कुमार गोंड, कोषाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, मीडिया प्रभारी सी आर नामदेव, धर्मेंद्र अवस्थी , फजल खान, सतेंद्र शर्मा, प्रदीप मालवीय जितेंद्र मालवीय, नीरज विश्वकर्मा, ललित रायचंदानी, सुरेश मेहरा, सचिन सावरिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए: आसियान देशों से संबंध मजबूत होंगे: मुख्यमंत्री

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीजी की 108 वीं जयंती के अवसर पर  श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा की देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ने सन 1969 में बैंकों का राष्ट्रीय कर देश के आर्थिक हालातों को मजबूत की इसके अलावा उन्होंने सन 1974 में परमाणु परीक्षण कर देश को पूरी दुनिया में ताकतवर बनाया इंदिरा जी ने पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग किया। इस अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के साथ उदयवीर सिंह, राजेंद्र धौसले, सुशील प्रजापति, सचिन लारिया,  सहित कई लोग शामिल हुए।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...