18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बाबा साहेब ने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समानता...

बाबा साहेब ने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समानता के लिए किया अथक संघर्ष—उपाध्याय—बीएचईएल में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह

Published on

भेल भोपाल।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बीएचईएल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख, बीएचईएल भोपाल, टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) सहित सभी महाप्रबंधकों ने कमला नेहरू बाल उद्यान और डॉ. आंबेडकर पार्क, बरखेड़ा में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में एससी/एसटी/ओबीसी संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. आंबेडकर पार्क, बरखेड़ा में आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस भारतीय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह वह अवसर है जब हम भारतीय संविधान के शिल्पकार और महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान, संघर्ष और आदर्शों को स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समानता के लिए अथक संघर्ष किया तथा देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की नई दिशा दी। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहेब को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Read Also: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

इधर—संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 69वें परिणिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने माल्यार्पण किया और कहा की  इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन हमारे लिए देश के प्रति हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...