9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नववर्ष उपहार वितरण

बीएचईएल में नववर्ष उपहार वितरण

Published on

भेल भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल द्वारा नववर्ष 2026 के अवसर पर सभी नियमित कर्मचारियों को उपहार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मानव संसाधन–औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 1 जनवरी 2026 को कंपनी की सेवा में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों को यह उपहार दिया जाएगा। नववर्ष उपहार के रूप में प्रत्येक पात्र कर्मचारी को वन डबल बेड क्विल्ट, वन डबल बेड बेडशीट, दो पिलो कवर एवं दो हैंड टॉवेल का कॉम्बो प्रदान किया जाएगा। उपहार का वितरण 1 जनवरी 2026 से किया जाएगा। प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नववर्ष उपहार की आपूर्ति कारखाना मुख्य भंडार से की जाएगी तथा वितरण से संबंधित कर्मचारी सूची कंपनी के इंट्रानेट के होम पेज पर उपलब्ध रहेगी।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

नामित कर्मचारी फॉर्म 1024 में कर्मचारियों की संख्या भरकर निर्धारित वितरण स्थल पर प्रस्तुत करेंगे। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सूची के अनुसार उपहार वितरित करें और प्रत्येक कर्मचारी से प्राप्ति रसीद (हस्ताक्षर सहित) अनिवार्य रूप से लें। वितरण उपरांत मूल प्राप्ति रसीद की सूची प्रमाण हेतु महाप्रबंधक (मानव संसाधन–औद्योगिक संबंध) को प्रस्तुत की जाएगी। यदि किसी कारणवश उपहार शेष रह जाते हैं, तो उन्हें उपयुक्त सूची के साथ कारखाना मुख्य भंडार में 31 जनवरी 2026 तक लौटाना होगा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...