8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट – 2026” का भव्य...

भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट – 2026” का भव्य शुभारंभ, रिकॉर्ड सहभागिता के साथ

Published on

भोपाल, भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में बहुप्रतीक्षित “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 शाम 5 बजे हुआ, यह प्रतियोगिता 1 से 5 फरवरी तक चलेगी, जिसमें पाँच दिनों तक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बैडमिंटन मुकाबले देखे जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं – सब जूनियर, जूनियर, मेन्स एवं वुमेन्स और मास्टर्स जिसमे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से 180 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस आयोजन को अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया है।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

उद्घाटन समारोह 1 फरवरी को आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि श्री रूपेश तैलंग , (महाप्रबंधक ट्रांसफॉर्मर्स एवं फीडर्स, भेल भोपाल एवं अध्यक्ष, भेल ऑफिसर्स क्लब), श्रीमती अनुराधा तैलंगजी, तथा ऑफ़िसर्स क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। श्री तैलंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेल में भाग लेने का आह्वान किया उन्होंने अपेक्षा की कि इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ी इतने बड़े खिलाड़ी बने कि उनकी फोटो साइना नेहवाल और सिंधु जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इस कोर्ट की दीवारों पर लगे ।
क्लब कमेटी के सदस्य, विशेषरूप से श्री आशीष गुप्ता, बैडमिंटन सचिव के प्रयासों को सराहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...