7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभेल न्यूज़दो हाथ-दो पेड़ का सूत्र अपनाएं और प्रत्येक वर्ष दो-दो पेड़ अवश्‍य लगाएं—तैलंग— BHEL...

दो हाथ-दो पेड़ का सूत्र अपनाएं और प्रत्येक वर्ष दो-दो पेड़ अवश्‍य लगाएं—तैलंग— BHEL BHOPAL यूनिट में पर्यावरण जागरुकता सप्ताह

Published on

भेल भोपाल

BHEL BHOPAL: बीएचईएल, भोपाल यूनिट में पर्यावरण जागरुकता माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी विनिर्माण, वाणिज्य, अनुरक्षण) ने सीआईटी विभाग में पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग दो हाथ-दो पेड़ का सूत्र अपनाएं और प्रत्येक वर्ष दो-दो पेड़ अवश्‍य लगाएं। इसी क्रम में श्री खरे ने सभी से अनुरोध किया कि पौधरोपण के पश्‍चात वृक्षों की सुरक्षा का दायित्व भी हमें निभाना होगा तभी पर्यावरण के प्रति हमारा प्रयास सार्थक होगा।

यह भी पढ़िए: Kedarnath Helicopter Crash:वही कंपनी फिर वही हादसा आर्यन एविएशन की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल 7 लोगों की मौत

इस वर्ष फलदार, छायादार एवं स्वास्थ्यवर्धक पौधों में आंवला, पपीता, कदम एवं आम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वेद व्रत खरे, अपर महाप्रबंधक (सीआईएम, सीआईटी, टीजीएम, पीआरएम, डीव्हीएस), दुश्यंत सुभेदार, उप महाप्रबंधक (सीआईएम), प्रीती निमजे, वरिष्ठ प्रबंधक (सीआईएम) एवं विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...