भोपाल
भेल भोपाल ओड़िआ पारिवारिक पिकनिक मिलन समारोह का आयोजन मधुवन पार्क भेल में आयोजन किया गया जिसमें भेल और अन्य संस्था के सैकेंडो संख्या में परिवार शामिल हुए। इस मौके पर बच्चे, महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन किया गया, छोटे बच्चों और बड़े बच्चों की ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन, म्यूजिक चेयर, पासिंग बॉल, महीला के म्यूजिक चेयर , तंबोला गेम, डांस और अन्य कई प्रतियोगिता हुई और सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक प्रेमानंद पंडा, श नित्यानंद सामल एवं पिकनिक आयोजक कमेटी सदस्यों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस पिकनिक को सफल बनाने में गंगाधर बेहेरा, अंजन पंडा, संतोष बेहेरा, मनोरंजन सेठी, समीर साहू, दिल्लीप साहू, प्रदीप परिडा, मिहिर रंजन महांती, ज्योति रंजन साहू, डमरूधर पिंग, कैलाश किशान, पी सी बिश्वाल, सौभाग्य साहू आदि का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक कमेटी के सदस्य निशान्त कुमार नन्दा ने सबका आभार व्यक्त किया और कहा की यह पिकनिक इसीलिए मनाते हैं की बी.एच.ई.एल. में कार्यरत ओड़िआ कर्मचारी परिवार तथा बी.एच.ई.एल से बाहर विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत ओड़िया परिवार इस कार्यक्रम के जरिए एक दूसरे के साथ ओड़िआ संगति कर पाए और आपस में ओड़िआ भाई चारा बना रहे।
इस मिलन समारोह में रूपेश पटेल, संजय नन्दा, शरत बिलाश, प्रद्युम्न साहू, श्रीकान्त बेहेरा, सरवर अली, संजीव नन्दा, रंजीत महाराणा, सांतनु बारीक, जयंत सेठी, सत्यव्रत मिश्र, आलोक सेठी, संजीत बेहेरा, मंजिल बॉयती, सुरेंद्र भोई, संतोष नायक, विजय कंडूला, बिकास बिहारी, संजीव माझी, ललित प्रधान, धीरज दुखु, सुखदेव मलिक, दीप्ति रंजन साहू, गणेश मरांडी, राजेश हेमरोम एवं सैकेंडो संख्या में ओड़िआ भाइ ओर बहन उपस्थित रहे।
