भेल भोपाल।
जूनियर एक्जीक्यूटिव क्लब के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भेल भोपाल इकाई के महाप्रबंधक व प्रमुख पीके उपाध्याय शामिल हुए। समारोह में सांस्कतिक रंगारंग कार्यक्रम, रैंप वॉक व पुरस्कार वितरित किए गए। मनोज अहिरवार के सुर संगीत से सजी शाम व धर्मेंद्र सोलंकी के संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
