24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट को मिला प्रथम पुरस्कार

बीएचईएल भोपाल यूनिट को मिला प्रथम पुरस्कार

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल इकाई को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए कारपोरेशन स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान केएस मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल तथा केके ठाकुर, निदेशक (मानव संसाधन) ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल को प्रदान किया । यह उल्लेखनीय है कि बीएचईएल अंतर इकाई राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2022- 23 के दौरान क एवं ख क्षेत्र में स्थित बीएचईएल की वृहत यूनिटों में भोपाल को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रदान किया गया ।

इस यूनिट को राजभाषा कार्यान्वयन तथा राजभाषा प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं । श्री रामनाथन ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि भोपाल इकाई राजभाषा नियमों के अनुपालन तथा राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है और भोपाल यूनिट में न सिर्फ शासकीय कार्यों में बल्कि तकनीकी कार्यों में भी राजभाषा का समान रूप से महत्व दिया जाता है । उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल यूनिट इस क्षेत्र में अपने अग्रणी स्थान को बनाए रखेगा ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...