25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने डिस्पैच किया 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर

बीएचईएल ने डिस्पैच किया 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर

Published on

-सागरदीघी प्रोजेक्ट के लिए किया रवाना

भोपाल

बीएचईएल ने पश्चिम बंगाल स्थित सागरदीघी परियोजना के लिए जनरेटर स्टेटर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । 660 मेगावाट क्षमता के इस सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर की आज आपूर्ति की गई । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स एंड प्लानिंग) समीर चंद्र रॉय ने हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को रवाना किया । इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि 320 टन वजनी तथा 10.16 मीटर लम्बे इस स्टेटर का निर्माण, संस्थान के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन का नतीजा है ।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही बीएचईएल थर्मल सेट उत्पादन के क्षेत्र में, अपनी तकनीकी दक्षता तथा कौशल को एक बार फिर साबित कर दिया है । श्री रॉय ने स्टेटर की आपूर्ति के लिए, बीएचईएल का आभार व्यक्त किया । उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को डब्ल्यूबीपीडीसीएल से सागरदीघी परियोजना का महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त हुआ था । करीब 3500 करोड़ रूपए के इस आर्डर से सम्बंधित आपूर्ति, वर्ष 2021 से ही शुरू हो चुकी है । इससे पूर्व भी सागरदीघी परियोजना के लिए, 500 मेगावाट क्षमता के दो जनरेटर स्टेटर भेजे जा चुके हैं ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...