भोपाल
बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक ने श्रीमती एमआर डिंगरोचा, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी,सीसी), एस चन्द्रशेखर, महाप्रबंधक, बिप्लब मंडल, अपर महाप्रबंधक, राजीव कुमार जैन,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं 1 अधिकारी, 3 पर्यवेक्षक तथा 1 कर्मचारी को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं । इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे ।
इधर भेल असिस्टेंट इंजिनीयर्स एवं अधिकारी एसोसिएसन ने सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को स्वस्थ सुखद दिर्घायु जीवन की शुभकामनाएं भेल के गेट 1और 5,6 पर स्वागत किया। इस मौके पर महेश मालवीय, महासचिव आरके खरे, के विश्वनाथ आदि मौजूद थे। शुक्रवार को श्रीमति एमआर डिंगरोचा महाप्रबंधक, बी मंडल अपर महाप्रबंधक, एसके श्रीवास सीनि. अधिकारी, विकाश डोंगरे एडी इंजी, सुनेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, एमके शर्मा अधिकारी असि.इंजी. सेवानिवृत्त हुये।
