14.6 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को मिला दिबांग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का आर्डर

बीएचईएल को मिला दिबांग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का आर्डर

Published on

— टरबाइन को उत्कृष्टता केंद्र जल संयंत्र बीएचईएल, भोपाल के इंजीनियरों द्वारा किया गया डिजाइन

भोपाल

बीएचईएल ने कड़ी प्रतिस्‍पर्धा के बीच दिबांग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (12×240 मेगावाट) के लिए प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्‍त किया है। दिबांग जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश राज्य के रोइंग में स्थित है। इस परियोजना में 12 टरबाइन-जनरेटर सेट शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक 240 मेगावाट तथा 222.5 मीटर डिज़ाइन नेट हेड का है। टरबाइन को उत्कृष्टता केंद्र, जल संयंत्र बीएचईएल भोपाल के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। गौरतलब है कि यह बीएचईएल द्वारा निष्पादित की जाने वाली सर्वाधिक रेटिंग की फ्रांसिस टरबाइन इकाई है ।

भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने एक कार्यक्रम में एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक ललितेंदु कुमार त्रिपाठी व एनएचपीसी के अन्‍य अधिकारियों को “मॉडल परीक्षण परिणाम” की प्रति सौंपी। इस अवसर पर श्री रामनाथन ने कहा कि बीएचईएल ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परियोजना का पहला पड़ाव पूरा कर लिया है और एनएचपीसी को आश्वासन दिया कि बीएचईएल परियोजना के अन्य पड़ावों को भी समय पर पूरा करेगा । इस अवसर पर उन्‍होंने यह भी कहा कि बीएचईएल और एनएचपीसी का दीर्घकालिक सहयोग परियोजना के सफल समापन में मदद करेगा। इस अवसर पर वीएस राव, महाप्रबंधक (हाइड्रो) मौजूद थे ।

श्री त्रिपाठी ने एनएचपीसी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मॉडल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बीएचईएल को बधाई दी और विशेष रूप से परीक्षण पद्धति को विस्तार से समझाने के लिए बीएचईएल इंजीनियरों को धन्यवाद दिया। एनएचपीसी लिमिटेड के ग्राहक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 13 से 17 मई, 2024 तक बीएचईएल भोपाल में टर्बाइन मॉडल का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षण से टरबाइन की दक्षता, आउटपुट और अन्य गारंटी मापदंडों को साबित किया गया ।

श्री राव ने मॉडल परीक्षण के दौरान एनएचपीसी अधिकारियों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने परियोजना सामग्री की समय पर आपूर्ति का आश्वासन देते हुए एनएचपीसी से परियोजना गतिविधियों के लिए शीघ्र अनुमोदन की आशा व्यक्त की । उन्होंने इस परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उत्कृष्टता केंद्र जल संयंत्र की समर्पित टीम को बधाई दी।

Latest articles

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...

More like this

वार्षिक उत्पादन लक्ष्य पूरा हेस्टू एचएमएस ने शॉप फ्लोर पर पहुँचकर कर्मचारियों को दी बधाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित...

भेल के पुराने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बढ़ाए हाथ, सीएमडी को सौंपा ज्ञापन

90 के दशक के रिटायर कर्मियों को 'इन्वर्स सिस्टम' से अधिक सहायता देने की...

भेल के खंडहर क्वार्टर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से फिल्मी स्टाइल में लूट, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित एक सुनसान खंडहर में शराब पार्टी करना दो...