25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल आधुनिकतम तकनीकों को अपनाने में हमेशा आगे रहा है- टीएस मुरली

बीएचईएल आधुनिकतम तकनीकों को अपनाने में हमेशा आगे रहा है- टीएस मुरली

Published on

— बीएचईएल में नई फरनेस की स्थापना तथा विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार की सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज प्लांट (सीएफएफपी) इकाई की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से, एक नई इलेक्ट्रिक आर्क फरनेस की स्थापना की जाएगी । साथ ही स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) का भी विस्तारीकरण किया जाएगा । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस. मुरली ने शुक्रवार को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने कहा कि अपने सम्मानित ग्राहकों को समय पर, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करें । उन्होंने कहा कि बीएचईएल आधुनिकतम तकनीकों को अपनाने में हमेशा आगे रहा है और इस नई फरनेस की स्थापना, इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि 30 टन क्षमता की यह फरनेस उच्च दक्षता वाले उपकरणों से सुसज्जित है । इससे सीएफएफपी की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ, ऊर्जा खपत में भी कमी आएगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) रंजन कुमार सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...