12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़पीठ बाजारों को आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा...

पीठ बाजारों को आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा है बीएचईएल

Published on

हरिद्वार,

बीएचईएल उपनगरी में लगने वाले साप्ताहिक पीठ बाजारों के बेहतर प्रबंधन एवं सुचारू व्यवस्थाओं हेतु बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा, अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं । हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार के दिशा निर्देशन में किए जा रहे इन विकास कार्यों का उद्देश्य, पीठ बाजारों को एक आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है ।

बीएचईएल नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने, बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि उपनगरी के सेक्टर-1 व सेक्टर-4 स्थित पीठ बाजारों में, बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए 150 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स लगायी गई हैं । साथ ही जिन प्लेटफार्म्स पर दुकानें लगायी जाती हैं, उनकी भी मरम्मत करायी गई है । इसके अतिरिक्त पीठ बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है ।

उल्लेखनीय है कि पीठ बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए, पुरूष एवं महिला शौचालयों का निर्माण किया गया है । साथ ही बाजार के अगले दिन सुबह तक, पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । सेक्टर-4 पीठ बाजार में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए एक नाले का निर्माण किया गया है । इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र के चारों ओर आरसीसी पोल की चहारदीवारी बनायी गई है ।

पीठ बाजार में अनाधिकृत वेंडर्स के प्रवेश को रोकने के लिए, उन्हें जागरूक कर उनके पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पंजीकृत वेंडर्स की संख्या 400 से बढ़कर, 900 से भी ज्यादा हो गई है । इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है । इन वेंडर्स से प्राप्त रखरखाव शुल्क का प्रयोग, बाजार क्षेत्र को विकसित करने में किया जा रहा है । पीठ बाजारों को और विकसित स्वरूप प्रदान करने के लिए, भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे ।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...