25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी इकाई को 63 करोड रुपये पूंजी निवेश की मिली मंजूरी

बीएचईएल झांसी इकाई को 63 करोड रुपये पूंजी निवेश की मिली मंजूरी

Published on

झांसी।

बीएचईएल के शीर्ष प्रबंधन ने झांसी इकाई में विभिन्न कार्य योजनाओं हेतु 63 करोड रुपये पूंजी निवेश की मंजूरी दी है। इसके तहत देश में उच्च रेटिंग पावर ट्रांसफार्मर की मांग को पूरा करने के लिये झांसी इकाई में 400 केवी क्लास पावर ट्रांसफार्मर बनाने हेतु 47.57 करोड रुपये निवेश की मंजूरी मिली है, जिसमें लगभग 33 करोड की मशीनें खरीदनें तथा 14 करोड से सिविल एवं इलेक्ट्रिकल कार्य हेतु निवेश की योजना है। बीएचईएल झांसी संयंत्र मूल रूप से 132 केवी से 220 केवी क्लास के पावर ट्रांसफार्मर के विनिर्माण के लिए स्थापित किया गया था। इस पूंजी निवेश के पश्चात बीएचईएल झांसी 400 केवी क्लास तक पावर ट्रांसफार्मर बनाने मे सक्षम होगा एवं इकाई की पावर ट्रांसफार्मर की संस्थापित क्षमता 15000 एमवीए से बढकर 19000 एमवीए हो जायेगी।

भारतीय रेलवे के वंदेभारत ट्रेन सेट की बोगी विनिर्माण एवं परीक्षण के लिये 6.60 करोड
रुपये निवेश की योजना है, जिसके अंतर्गत 3.85 करोड की मशीनें खरीदनें तथा 2.75 करोड से सिविल एवं इलेक्ट्रिकल कार्य कराये जायेंगे। इसके अलावा फ्रेट लोको ट्रांसफार्मर हेतु एल्युमीनियम ट्रांसफार्मर टैंकों के इन-हाउस विनिर्माण के लिए नई मशीनें लगाने हेतु 8.87 करोड रुपये निवेश की योजना है। यह पूंजी निवेश निकट भविष्य में बीएचईएल, झांसी इकाई को नई गति प्रदान करेगा तथा देश के विकास मे सहायक सिद्ध होगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...