17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़शिफ्ट परिवर्तन को लेकर भेल सयुंक्त मोर्चा हुुआ मुखर, जीएमएचआर और ईडी...

शिफ्ट परिवर्तन को लेकर भेल सयुंक्त मोर्चा हुुआ मुखर, जीएमएचआर और ईडी टू एसए को सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल

शिफ्ट परिवर्तन और इंसेंटिव एंसिलरी T3 एवं नाईट अलॉन्स को लेकर बीएचईएल में यूनियनों ने एकसाथ लामबंद होने का निर्णय कर लिया है। विगत दिनों प्रबंधन द्वारा एक पत्र जारी कर शिफ्ट परिवर्तन करने को लेकर विभाग प्रमुखों से विचार विमर्श किया गया था। सोमवार को भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा बीएचईएल, भोपाल का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जीएमएचआर बीके सिंह एवं SA TO ED मनीष अग्रवाल के माध्यम से शिफ्ट परिवर्तन के संबंध में बीएचईएल के निदेशक मानव संसाधन कृष्ण कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया।

शिफ्ट परिवर्तन को लेकर सहमत नहीं हैं भेल सयुंक्त मोर्चा
भेल सयुंक्त मोर्चे द्वारा कहा गया कि भेल भोपाल में मौजूदा शिफ्ट के समय में परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है,यदि प्रबंधन शिफ्ट के समय में मौजूदा प्रस्तावित परिवर्तन करना आवश्यक समझता है तो कारखाने में इन्सेन्टिव स्कीम के साथ शिफ्ट के समय में प्रस्तावित परिवर्तन कर सकता है।परंतु बिना इन्सेन्टिव स्कीम नाईट अलॉउन्स के शिफ्ट के समय में प्रस्तावित परिवर्तन पर भेल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा सहमत नहीं है।सयुंक्त मोर्चा जल्द से जल्द बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों के बंद किये गये इंसेंटिव एंसिलरी T3 एवं नाईट अलॉन्स को चालू करने की मांग करता है। प्रतिनिधिमंडल में (HMS) यूनियन की ओर से हेमंत सिंह एवं एस.के लोधी (AIBEU) यूनियन की ओर से रामनारायण गिरी एवं विशाल वाणी (CITU) यूनियन की ओर से सादिक खान जी एवं कौशल वामने जी सम्मिलित हुए।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...