7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल लेडिज क्लब की नई कार्यकारिणी सत्र की शुरुआत

भेल लेडिज क्लब की नई कार्यकारिणी सत्र की शुरुआत

Published on

भोपाल

भेल लेडिज क्लब की नई कार्यकारिणी ने सत्र की शुरुआत हरियाली तीज मेले के आयोजन से की। कार्यक्रम का शुभारंभ लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा सुनीला बवेजा ने किया। क्लब की उपाध्यक्षा सुमन बंसल ने क्लब के उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव मनीषा शर्मा द्वारा किया गया। सभी ने मेला गेम्स, झूले, मेहंदी प्रतियोगिता एवं विभिन्न सरप्राईज गेम्स का आनन्द लिया एवं अपने बचपन के दिनों की यादों को ताज़ा किया।

लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम में वोकेशनल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका के द्वारा शिव पार्वती आराधना की गई। क्लब की सदस्यों ने अभिनय गीत द्वारा कारगिल विजय दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सावन के गीत एवं घूमर पर सभी अपने को थिरकने से न रोक पाए।

मेले में सभी सेन्टर द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट सामग्री क्रय हेतु उपलब्ध कराई गई। अध्यक्षा ने अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लेडीज़ क्लब के सदस्य अपने नए नए विचार,रचनात्मकता, सहयोग एवं कार्यों से गागर में सागर भरने की क्षमता रखती है। हमें समाज सेवा का कोई भी मौका नहीं छोडऩा है। अन्त में क्लब की कोषाध्यक्षा रीना राना ने आभार व्यक्त किया।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

भोपाल बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26” का भव्य...

बीएचईएल में तीन दिवसीय सीएनसी मेंटेनेंस प्रशिक्षण संपन्न — मशीनों के ब्रेकडाउन समय को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने पर दिया गया जोर

भोपाल मानव संसाधन विकास केन्द्र बीएचईएल के विश्वकर्मा हॉल में विभिन्न अनुरक्षण विभागों के कर्मचारियों...