भोपाल
भेल भोपाल यूनिट कारखाने में इन दिनों शिफ्ट का टाईमिंग चेंज करने का मामला विवादों रहा। यहां कि प्रतिनिधि यूनियनें शिफ्ट में बदलाव नहीं चाहती थी लेकिन दिल्ली कॉरपोरेट ने एक की भी नहीं मानी और एक समीक्षा बैठक कर 30 नवंबर को भोपाल ही नहीं बल्कि सभी यूनिटों से इसको लेकर रिर्पोट मांगी है साफ जाहिर है कि इसको लेकर यूनियन नेताओं की एक भी नहीं चली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने शिफ्ट टाईमिंग को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया । इसको लेकर काफी चर्चा हुई ।
बैठक में सभी इकाइयों व डिवीजनों को पहली और दूसरी पाली (दोपहर के भोजन के घंटों को छोड़कर) आठ घंटे काम सुनिश्चित करने के लिए शिफ्ट समय की समीक्षा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा, पहली और सामान्य पाली में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए सामान्य दोपहर के भोजन का समय दिया जाएगा। कार्यान्वयन की स्थिति को लेकर 30 नवंबर 2023 तक दिल्ली कॉर्पोरेट एचआर को जानकारी देने के लिये कहा है।
कारपोरेट का मानना है कि पिछले दो वर्षों के दौरान महामारी के समय में, कोविड-19 में सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और कंपनी की उत्पादकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कोविड मेें लगभग 99 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, महामारी लगभग खत्म हो गई है और चीजें तेजी से सामान्य हो रही हैं, यह विवेकपूर्ण और आवश्यक है कि कंपनी अपनी पूरी संभावित क्षमता को पुन: प्राप्त करेगा और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने कामकाज को पुनर्जीवित करेगा।
इस तरह हो सकता है कारपोरेट की समीक्षा में शिफ्ट चेंज
-सभी पालियों में आठ घंटे काम करना (दोपहर के भोजन के घंटों को छोड़कर)
– सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए सामान्य दोपहर के भोजन का समय।
– द्वितीय पाली की समाप्ति रात्रि 12.00 बजे से पूर्व।
