25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल द्वारा हेतमपुर गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीएचईएल द्वारा हेतमपुर गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published on

हरिद्वार।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार बीएचईएल हरिद्वार में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषय वस्तु है “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”। इस उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बहादराबाद ब्लॉक के अंतर्गत हेतमपुर गांव में एक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रहकर, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने का प्रण किया। बीएचईएल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की इस मुहिम की जानकारी देने के साथ–साथ उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनमानस की सहभागिता के महत्व से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में बीएचईएल की ओर से अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) आरके श्रीवास्तव तथा सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंकित सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...