20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल को 211 करोड़ रुपये का घाटा, एक साल में 200% से...

भेल को 211 करोड़ रुपये का घाटा, एक साल में 200% से ज्यादा चढ़े हैं महारत्न कंपनी के शेयर

Published on

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 211.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल को 205 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। वहीं, जून 2024 तिमाही में सरकारी कंपनी का रेवेन्यू 9.6 पर्सेंट बढ़कर 5485 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल का रेवेन्यू 5003 करोड़ रुपये था। भेल के शेयर बुधवार को 315.50 रुपये पर बंद हुए हैं। भेल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 335.40 रुपये है।

भेल को हाल में मिला है 10000 करोड़ रुपये से बड़ा ऑर्डर
इस हफ्ते की शुरुआत में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DMC) से एक लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। यह लेटर ऑफ इंटेंट झारखंड में 2×800 मेगावॉट कोडरमा फेज-2 थर्मल पावर स्टेशन लगाने के लिए मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट को 52 महीने में पूरा किया जाना है। महारत्न कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 10000 करोड़ रुपये ज्यादा है।

एक साल में 203% चढ़ गए हैं भेल के शेयर
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर पिछले एक साल में 203 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पीएसयू कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2023 को 104.07 रुपये पर थे। भेल के शेयर 31 जुलाई 2024 को 315.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 94.80 रुपये है। इस साल अब तक भेल के शेयरों में करीब 60 पर्सेंट का उछाल आया है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2024 को महारत्न कंपनी के शेयर 198.35 रुपये पर थे, जो कि 31 जुलाई 2024 को 315.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। भेल के शेयरों में पिछले 6 महीने में करीब 39 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का मार्केट कैप 109859.10 करोड़ रुपये है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...