24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल थर्ड क्वार्टर में मुनाफे से घाटे में आई

बीएचईएल थर्ड क्वार्टर में मुनाफे से घाटे में आई

Published on

भोपाल

भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनियों में से एक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड महारत्न कंपनी पिछले वित्तीय वर्ष के थर्ड क्वार्टर के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 के थर्ड क्वार्टर में मुनाफे से घाटे में आ गई है। इसकी घोषणा मंगलवार को कर दी गई है।

जानकारों के मुताबिक कंपनी ने दिसंबर 2022 तिमाही में 52.71 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले पिछली तिमाही में कर पूर्व 194.91 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। तीसरी तिमाही में कुल खर्च 9.32 बढ़कर 5816.87 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 5320.84 करोड़ रुपये था। बीएचईएल ने मंगलवार को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 163 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले की अवधि में 31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 4.56 फीसदी बढ़कर 5,503.81 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,263.38 करोड़ था। 24 में कंपनी की कुल आय 5,607.96 करोड़ हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,362.27 करोड़ थी। गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनियों में से एक है, जो उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग और सर्विसिंग में लगी हुई है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...