18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़दो माह में बीएचईएल करेगा 3500 करोड़ टारगेट तक पहुंचने की कोशिश

दो माह में बीएचईएल करेगा 3500 करोड़ टारगेट तक पहुंचने की कोशिश

Published on

– टीसीबी, ईएम, हाईड्रो और ट्रेक्शन मोटर निभायेंगे उत्पादन में अहम भूमिका, कैश कलेक्शन 2280 करोड़

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में वित्तीय वर्ष 2023-24 का उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये जद्दोंजहद जारी है । हालांकि इस बीच 3 ईडी का तबादला होना भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल दिखाई दे रहा है फिर भी नये मुखिया अपनी कार्य प्रणाली 31 मार्च 2024 तक उत्पादन 3500 करोड़ तक पूरा करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल इस यूनिट में कैश कलेक् शन 2280 करोड़ रूपये होना बताया जा रहा है ।

सूत्र बताते हैं कि भोपाल यूनिट में इस वित्तीय वर्ष के 9 माह की समाप्ति तक यानि तीसरी तीमाही में करीब 2000 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन हो चुका है । ऐसे में भेल कर्मी ढाई माह में 3500 करोड़ का उत्पादन करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे तब कहीं जाकर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है । जानकारों का कहना है कि टीसीबी,इलेक्ट्रिकल्स मोटर और ट्रेक्शन मोटर टारगेट तक पहुंचने में अहम भूमिका निभायेंगे।

कारखाने के टीसीबी ब्लॉक में करीब 500 करोड़ का उत्पादन किया है वहीं इलेक्ट्रिकल्स मोटर भी 500 करोड़ तक उत्पादन कर चुकी है । हाईड्रो ब्लॉक 350 करोड़,टे्रक् शन मोटर 300 करोड़,स्वीचगीयर 250 करोड़,एसटीएम 150 करोड़ और फीडर्स 75 करोड़ का उत्पादन कर चुके हैं। इस हिसाब से देखा जाये तो टीसीबी,ट्रेक् शन मोटर,हाईड्रो और ईएम लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

रही बात स्वीचगीयर, थर्मल और एसटीएम के पास आर्डर की कमी होने के कारण उत्पादन में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा पायेंगे। भेल में यह कहावत चरितार्थ है कि वित्तीय वर्ष के आखिरी 3 माह में इस यूनिट को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये सिर्फ कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी पूरी मेहनत करते हैं इसके चलते यह उम्मींद की जा रही है कि लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है लेकिन इसके लिये यह भी जरूरी है कि उत्पादन वाले ब्लाकों को मटेरियल सही समय पर मिल सके ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...