8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के डीटीजी विभाग को मिला आईटी एक्सीलेंस अवॉर्ड

भेल के डीटीजी विभाग को मिला आईटी एक्सीलेंस अवॉर्ड

Published on

भोपाल,

भेल भोपाल की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (DTG) को इंडियन एक्सप्रेस पीएसई (पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज़ेज़) आईटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में दो प्रमुख श्रेणियों — एंटरप्राइज़ एप्लिकेशन और डॉक्युमेंट मैनेजमेंट — में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 25 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में आयोजित इंडिया पीएसई समिट के दौरान आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा प्रदान किए गए।

इकाई स्तर पर, श्री पी. के. उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, भेल भोपाल ने 30 अप्रैल 2025 को DTG टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर श्री गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (CMG, PMG, CC एवं DTG) भी उपस्थित रहे।
इंडियन एक्सप्रेस पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड उन सरकारी विभागों, एजेंसियों और संस्थानों को सम्मानित करता है जिन्होंने प्रौद्योगिकी के नए समाधान लागू कर या मौजूदा तकनीकों के नवाचारपूर्ण उपयोग द्वारा हितधारकों को ठोस लाभ प्रदान किए हों। इनमें संचालन में सुधार, ग्राहकों और साझेदारों के प्रति बेहतर उत्तरदायित्व, प्रतिस्पर्धात्मक लाभ या वित्तीय लाभ सम्मिलित हैं।

इस वर्ष, इस श्रेणी में देशभर से अग्रणी आईटी संगठनों, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की ओर से 300 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। भेल भोपाल की नामांकन को अनुभवी और प्रतिष्ठित तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशिष्ट जूरी ने गहन मूल्यांकन के पश्चात अत्यंत श्रेष्ठ प्रविष्टियों में से एक के रूप में चयनित किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...