15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल का उत्पादन 4200 करोड़ पार, रचा इतिहास, ट्रांसफार्मर ब्लॉक नंबर—1 तो...

बीएचईएल का उत्पादन 4200 करोड़ पार, रचा इतिहास, ट्रांसफार्मर ब्लॉक नंबर—1 तो ईएम नंबर—2 पर

Published on

— ट्रेक्शन, स्विचगियर और हाइड्रो ने भी दिखाया दम

केसी दुबे, भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट ने सभी यूनिटों को मात देते हुए अपना पहला स्थान बनाए रखा है। इस बार ईडी एमएस रामनाथन ने करीब 4200 करोड़ से ज्यादा का टर्न ओवर और करीब 4400 करोड़ का कैश कलेक्शन कर रिकार्ड बनाया है। यही नहीं ट्रांसफार्मर विभाग ने 30 हजार एमवीए की केपिसिटी से ज्यादा काम कर दिखाया है जो हमेशा याद रखा जाएगा। इसी विभाग ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए भोपाल यूनिट ने करीब 1250 करोड़ से ज्यादा का टर्न ओवर बनाने का भी इतिहास रचा है। यही नहीं इस विभाग ने 1500 करोड़ से ज्यादा का कैश कलेक्शन करने का रिकार्ड बनाने से भी नहीं चूका है। यह भी अपने आप में एक रिकार्ड है कि कैश कलेक्शन इस यूनिट में 4400 करोड़ से ज्यादा का किया है।

जहां टीसीबी ने 1250 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन किया है तो वहीं इलेक्ट्रिकल्स मोटर ब्लॉक में करीब 800 करोड़ का टर्न ओवर भी किया है। इसी तरह ट्रेक्शन मोटर 650 करोड़, स्विचगियर 600 करोड़, हाईड्रो—600 करोड़, थर्मल—200 करोड़ और फीडर्स ने करीब 100 करोड़ का टर्न ओवर कर दिखाया है। यह आंकडे अनुमानित हैं। भेल प्रवक्ता ने आंकडों की पुुष्टि नहीं की है। बल्कि दिल्ली कॉरपोरेट का हवाला देकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। यह सब आंकड़े सूत्रों के मुताबिक हैं। भेल भोपाल यूनिट ने ऐतिहासिक काम किए हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस वित्तीय वर्ष 2024—25 में भेल दिल्ली कॉरपोरेट द्वारा दिए गए रिवाइज टारगेट से ज्यादा काम कर दिखाया। वहीं कैश कलेक्शन में भी बाजी मारी। हालांकि भोपाल ईडी रामनाथन का प्रमोशन कर उन्हें दिल्ली कॉरपोरेट में डायरेक्टर बना दिया गया है वह दिल्ली और भोपाल यूनिट दोनों का काम देख रहे हैं। नए मुखिया के लिए जीएम हेड तो बना दिया है, लेकिन वह कब इस यूनिट का काम संभालेंगे इसका सभी को इंतजार है। इधर यह भी कहा जा रहा है कि जिस ब्लॉक के अफसरों का बेहतर परफार्मेंस है उन्हें जून—2025 में होने वाले प्रमोशनों में प्राथमिकता दी जा सकती है और जिन्होंने बेहतर परफार्मेंस नहीं किया है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

ट्रांसफार्मर ब्लॉक में 30 हजार एमवीए से ज्यादा के ट्रांसफार्मर बनाकर इतिहास रचा
भोपाल यूनिट में टीसीबी ब्लॉक यानि ट्रांसफार्मर का रिकार्ड रहा है कि वे 30 हजार एमवीए से ज्यादा का काम नहीं कर सकता। सालों से इंतजार था कि वह घड़ी कब आएगी जब इस यूनिट का यह ब्लॉक 30 हजार एमवीए के ट्रांसफार्मर बनाकर एक इतिहास रचेगा। वित्तीय वर्ष 2024—25 में ईडी एंड डायरेक्टर एमएस रामनाथन और इस ब्लॉक के महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा ने कर दिखाया। सिर्फ इस ब्लॉक में 30 हजार एमवीए से ज्यादा केपिसिटी के ट्रांसफार्मर ही नहीं बनाए बल्कि करीब 1250 करोड़ से ज्यादा का टर्न ओवर और करीब 1500 करोड का कैश कलेक्शन कर दिखाया है। पूरी टीम की एकजुटता के चलते भोपाल यूनिट ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि इस ब्लॉक में उत्पादन के अंतिम समय यानि 31 मार्च 2025 की देर रात तक करीब 3200 एमवीए के ट्रांसफार्मर बना डाले। देशभर में किसी भी प्राइवेट या सार्वजनिक उपक्रम कंपनी ने 30 हजार एमवीए तक ट्रांसफार्मर नहीं बनाए। इस यूनिट द्वारा इतने अधिक मात्रा में ट्रांसफार्मर बनाने का ही परिणाम है कि कस्टमर बेहद खुश है। इसके चलते कस्टमर ने अगले चार साल तक के आर्डर बुक कराए हैं। दूसरे स्पलायरों के मुकाबले यह आर्डर सबसे अधिक हैं। सूत्र बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में करीब 100 ट्रांसफार्मर बनाए गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि भेल को पॉवर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया 70 फीसदी काम देता है।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...