भोपाल
बीएचईएल उद्योग नगरी के नगर प्रशासन विभाग में सीनियर डीजीएम प्रशांत पाठक नगरीय सिविल अनुरक्षण का प्रभारी बनाया है इनके पोस्ंिटग के आदेश गुरूवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विभाग ने जारी कर दिये हैं । श्री पाठक उद्योग नगरी के सभी सिविल ऑफिसों का काम देखेंगे। गौरतलब है कि वह इसके पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग का काम संभालने डेपुटेशन पर चले गये थे। बाद में फिर से बीएचईएल भोपाल में कार्यभार ग्रहण किया है । वह बरखेड़ा के सिविल अनुरक्षण विभाग में उप महाप्रबंधक पद पर काम कर चुके हैं।
