21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़आज भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू भोजपाल महोत्सव मेला

आज भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू भोजपाल महोत्सव मेला

Published on

-राजधानी भोपाल सहित आसपास क्षेत्रों से लाखों लोग होते हैं शामिल

भोपाल

8 साल पूरे करने के बाद नौवें साल एक बार फिर राजधनी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला लगने जा रहा है। मेले की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी है 27 नवंबर से सुंदरकांड पाठ के साथ मेले की शुुरुआत की जाएगी। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह मेला देश का प्रतिष्ठित आयोजन बन चुका है। लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिलता है। परिवार सहित लोग आते हैं, झूलों का आनंद लेते हैं। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। मंच पर कलाकारों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति से मनोरंजन करते हैं। मेलों से ही रोजागार पाने वाले करीब 400 दुकानदार मेले में अपने स्टाल लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा मेला भोजपाल अब अपनी अलग पहचान बन गया है। जब इसे शुरू किया था तो सिर्फ यही आशा थी कि लोगों को इससे जोड़ा जाय और युवाओ को रोजगार मिले। सभी कलाकारो को सांस्कृतिक मंच भी प्रदान किया जाता है। कई कलाकारो ने इस मंच से अपना करियर शुरू किया और आज वह बालीवुड सहित अनेक क्षेत्रो में अपना नाम कर रहे है।

मनोरंजन के साथ सुरक्षा की गारंटी
मेले के संयोजक विकास विरानी ने बताया कि पूरे मेला परिसर में लगभग 100 सुरक्षा कर्मी तैनात रहते है। हर दुकान के सामने डस्टविन रहती है। सीसीटीवी कैमरे से पूरी निगरानी रखी जाती है। असमाजिक तत्वों को मेले के अंदर ही नहीं आने दिया जाता। किसी भी तरह का शक होने पर तुरंत उन्हे मेला परिसर से बाहर कर दिया जाता है। परिवार सहित आने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान भोजपाल मेला बन गया है।

कांच का मछली घर टनल होगा
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसी मेले में 90 बाय 200 फीट का कांच का मछली घर टनल लगने वाला है, जिसमें सैकड़ों प्रकार की मछलियां देखने को मिलेंगी। टनल के अंदर जाकर ब‘चे बड़े मछलियों को नजदीक से देख सकेंगे और उनके बारे में जान सकेंगे। उन्हें कांच के बाहर से स्पर्श भी कर सकेंगे। सुनील यादव ने बताया कि भोपाल में मछली घर था, जिसे प्रशासनिक फैसले के बाद तोड़ दिया गया। मेला लगाने का उद्देश्य सबका मनोरंजन कराने के साथ युवाओं को रोजगार और मंच उपलब्ध कराना है। 12 एकड़ क्षेत्र में 400 से ज्यादा दुकानें होंगी। मेले में आने वाले लोगों के लिए एक ही परिसर में मनोरंजन के साथ सभी तरह की सामग्री उपलब्ध होगी। शहरवासी मेले में मनोरंजन के साथ विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...