24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल के लालघाटी फ्लाईओवर के नीचे आग लगी

भोपाल के लालघाटी फ्लाईओवर के नीचे आग लगी

Published on

भोपाल।
भोपाल के लालघाटी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगे एसीपी (एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल) में शुक्रवार को आग लग गई। आग ब्रिज पर लगी लाइट और कचरे से भीषण हो गई। तुरंत 3 दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की वजह से काफी देर तक ट्रैफिक भी रुका रहा। जानकारी मिलते ही बैरागढ़ से 2 और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची। बैरागढ़ स्टेशन के फायर फाइटर मुबारिक अहमद ने बताया कि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

Read Also: भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई

फ्लाईओवर में सौंदर्यीकरण के लिए लगे प्लाइवुड समेत अन्य सामान में पहले आग लगी थी। ऊपर लाइट के पोल में भी आग लग गई और सड़क पर कचरे की वजह से यह भभक गई। कुछ देर में आग बुझा दी गई। कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन काफी नुकसान हुआ है। कोहेफिजा से लालघाटी की ओर का रास्ता फ्लाईओवर कोहेफिजा से लालघाटी की ओर का रास्ता तय करवाता है। इसके नीचे चौराहा है, जो वीआईपी रोड, लालघाटी, बैरागढ़ की तरफ और एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है। नीचे बैरागढ़ की ओर जाने वाले रास्ते में यह आग लगी थी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...