दिल्ली।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनर्जी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एनर्जी ट्रांजिशन को लेकर नई नीति का ऐलान किया। देश में स्मॉल एंड मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर्स का विकास किया जाएगा। इसके लिए सरकार प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करेगी। पीपीपी मॉडल पर भारत स्मॉल रिएक्टर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाएंगे। इसकी मदद से न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी पर काम होगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि एनटीपीस और बीएचईएल मिलकर सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाएंगे, दोनों कंपनियां मिलकर 800 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाएंगे।
