25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़राम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सभ्य और स्वस्थ समाज का...

राम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सभ्य और स्वस्थ समाज का निर्माण करें: सांसद आलोक शर्मा

Published on

भोपाल।

वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी भोपाल में सुबह से ही लोग वाल्मीकि जी के मंदिरों में पूजन के लिए पहुंचे। पुराने शहर के इब्राहिमगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्राकट्योत्सव का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा भी सम्मिलित हुए। सांसद शर्मा ने वाल्मीकि मंदिर में पूजन, अर्चन और महाआरती की। धर्म सभा को संबोधित करते हुए सांसद शर्मा ने कहा की आदि कवि वाल्मीकि ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र को लिपिबद्ध करते हुए समाज के सामने उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया है। भगवान राम के आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणापुंज है। हमें सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी भगवान राम के आदर्शों को जीवन चरित्र में अपनाएं। एक सभ्य और स्वस्थ समाज का निर्माण करें। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा, अध्यक्ष चंद्रमोहन चौहान, सचिव शैलेष चौहान, सुभाष चौहान, सतीश चौहान, गोपाल धूलिए, कैलाश मैना, मगन झाझोंट, रवि चौधरी एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...