7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बिल्डर ने प्लॉट काट कर बेच दिए, राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने...

बिल्डर ने प्लॉट काट कर बेच दिए, राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा- अवैध कालोनी काटने वालों पर करें कार्रवाई

Published on

— राज्यमंत्री ने गोविंदपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर रहवासियों की समस्याएं सुनीं

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरुवार को गोविंदपुरा क्षेत्र वार्ड 56 में क्षेत्रवासियों से संवाद कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अवैध कालोनियों को काट कर विकास कार्य नहीं करने वालों पर एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दरअसल, भ्रमण के दौरान आनंद बिहार कालोनी और नरेंद्र नगर बरखेड़ा पठानी की महिलाओं ने बताया कि बिल्डर ने प्लॉट काट कर बेच दिए, लेकिन वादे के मुताबिक पानी, बिजली और नाली जैसे कोई भी कार्य पूरा करके नहीं दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भ्रमण की शुरुआत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, लाल बहादुर शास्त्री नगर बरखेड़ा पठानी से की। यहां पर रहवासियों ने बताया कि एक पेट्रोल पंप वाले ने अटल चौराहे से 80 फीट रोड पर अतिक्रमण कर आम रास्ता बंद कर दिया है। ऐसे में रहवासियों ने वैकल्पिक मार्ग देने की बात कहीं। साथ ही अधूरे पड़े सुलभ शौचालय के कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

माता मंदिर बरखेड़ा पठानी में महिलाओं ने नाली की सफाई नहीं होने, कचरा नहीं उठाने और नाली निर्माण की मांग उठाई। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने तुरंत अधिकारियों को कहा कि महिलाए खुद सड़क पर झाडूं लगाने को मजबूर हैं और कचरा भी खुद ही उठा रही हैं। ऐसी लापरवाही नहीं चलेगी, अगर कार्यप्रणाली में कर्मचारियों ने सुधार नहीं किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साकेत नगर सेक्टर-3डी नुपुर बाल उघान के रहवासयों ने पार्क में असामाजिक तत्वों के कब्जा कर कामर्शियल गतिविधियां संचालित होने की शिकायत की और जर्जर हो चुकी सीवेज लाइनों की वजह से सड़कों पर गंदा पानी बहने की बात उठाई। इस पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से तुरंत पार्क से कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा और रहवासियों को बताया कि सभी सीवेज लाइन लगभग 40 साल पुरानी हो चुकी हैं। इन्हें अमृत फेज -2 योजना के तहत फिर से बनाया जाएगा, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान स्थानीय नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भ्रमण के दौरान साथ थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...