25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़मिसरोद से आईएसबीटी तक सीसी सर्विस रोड बनेगी, जेके रोड का निर्माण...

मिसरोद से आईएसबीटी तक सीसी सर्विस रोड बनेगी, जेके रोड का निर्माण दिसम्बर अंत तक होगा पूरा

Published on

— सड़कों के निर्माण की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करेंगी राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल।

भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर मिसरोद से आईएसबीटी तक के सर्विस रोड को सीमेंट-कांक्रीट से बनाया जायेगा। जेके रोड पर हो रहे निर्माण कार्य को दिसम्बर अंत तक पूरा किया जायेगा। निर्माण एजेंसियों ने यह जानकारी समीक्षा बैठक में दी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की प्रगति और अतिवृष्टि से जर्जर हुए मार्गों की मरम्मत के संबंध में समीक्षा की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी के लिये वह स्वयं निरीक्षण करेंगी।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में एमपीईबी, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम सहित सभी विभागों की भूमिका होती है। ऐसे में इन विभागों को परस्पर एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिये। उन्होंने एमजेएम विद्यालय से खजूरी बायपास मार्ग के निर्माण में कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने कहा कि पिपलानी से खजूरी कला बायपास के निर्माण की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने जेके रोड के निर्माण की क्वालिटी पर सतत निगरानी रखने और निर्माण कार्य को दिसम्बर अंत तक हर हाल में पूरा करने की बात कही।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2024-25 के बजट में स्वीकृत बावड़िया कला में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक, जुबली गेट बीएचईएल से अयोध्या बायपास और रायसेन रोड से सोनागिरी, कल्पना नगर तक सड़कों के निर्माण की कार्यवाही के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का वह स्वयं निरीक्षण करेंगी। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय मस्के, एसडीएम एमपी नगर एलके खरे, एसडीएम गोविंदपुरा रवीश श्रीवास्तव, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पीएचई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगी राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर 23 अक्टूबर बुधवार को सुबह 9:00 बजे निवास कार्यालय B6 चौहत्तर बंगला से गोविंदपुरा क्षेत्र की डीआरएम कार्यालय से एमजीएम स्कूल मार्ग, कंचन नगर से पूर्वांचल मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर से आनंद नगर मार्ग, पिपलानी पेट्रोल पम्प से निज़ामुद्दीन मार्ग और निर्माणाधीन सडकों का निरीक्षण करेंगी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...