25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वर्णकार उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वर्णकार समाज के आराध्य देवों...

स्वर्णकार उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वर्णकार समाज के आराध्य देवों का जन्मोत्सव

Published on

भोपाल।

गत दिनों भोपाल में स्वर्णकार समाज द्वारा अपने आराध्य देवों का जन्मोत्सव कार्यक्रम भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी एवं स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी के नेतृत्व में, मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित स्वर्णकार बंधुऔ की उपस्थिति में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ|इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी ग्रंथालय अकादमी के अध्यक्ष अशोक कड़ेल , आयकर आयुक्त विजय सोनी , मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक प्रबंधक राजेश सोनी , छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेंद्र वर्मा एवं पूर्व जीएसटी कमिश्नर उत्तर प्रदेश श्री शारदा शंकर सोनी आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गौतम टेटवाल ने स्वर्ण कला बोर्ड के माध्यम से स्वर्ण कला को शीर्ष तक पहुंचाने हेतु हर संभव मदद देने हेतु स्वर्णकार समाज को आश्वस्त किया|उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य कौशल विभाग के माध्यम से स्वर्ण, चांदी की कारीगरी एवं हीरे की नक्काशी का प्रशिक्षण जल्दी समाज को स्वर्णकला बोर्ड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को देखकर गौतम टेटवाल ने मंच से ही हाथ जोड़कर मातृशक्ति को नमन किया साथ ही करवा चौथ की भी शुभकामनाएं प्रेषित की|

भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी ने श्री गौतम टेटवाल से, ग्वालियर संभाग के प्रतिनिधित्व हेतु स्वर्ण कला बोर्ड में एक सदस्य और बनाए जाने हेतु आग्रह किया, साथ ही स्वर्णकार समाज के समस्त घटकों को एकजुट होने हेतु आग्रह किया| स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने भोपाल के रविंद्र भवन के समीप उद्यान में महाराजा अजमीढ़ देव जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन एवं नगर निगम के प्रयासों की सराहना की साथ ही मध्य प्रदेश कि भाजपा सरकार द्वारा स्वर्णकार बंधुओ से किए गए वादों को पूर्ण किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया एवं श्री दुर्गेश सोनी जी द्वारा जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किए जाने वाले सहयोग हेतु समस्त समाज बंधुओ का आभार भी व्यक्त किया गया| मंच का संचालन महापंचायत के प्रदेश संयोजक धीरज सोनी एवं आभार स्वर्णकाल बोर्ड के सदस्य गणों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की संचालन समिति के सदस्य, भाजपा साकेत मंडल के उपाध्यक्ष अजय सोनी (पिंटू), मनोज सोनी, रजनीश सोनी, श्री मनीष सोनी, नितिन सोनी सहित समस्त कार्यक्रम की संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आराध्य देवों के जन्मोत्सव समारोह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से भी स्वर्णकार समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे|

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...