भोपाल
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद एवं एक उच्चस्तरीय दल द्वारा गत दिवस बीएचईएल, भोपाल का दौरा किया गया। उन्होंने इस दौरान सेंटर ऑफ एक्सलेन्स – हाइड्रो मशीन्स, यूएचवी लैब तथा न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक का भ्रमण कर वहाँ के संसाधनों का जायजा लिया । कार्यपालक निदेशक के साथ हुई बैठक में उन्होंने विद्युत स्त्रोतों की बदलती आवश्यकताओं और इस दिशा में बीएचईएल की तैयारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर श्री निगम ने कहा कि बीएचईएल, भोपाल के सभी कर्मचारी तकनीकी रूप से अत्यंत अनुभवी एवं प्रतिबद्ध हैं तथा बाजार की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं । बीएचईएल ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हाइड्रो सेक्टर में अपनी क्षमताओं तथा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी तैयारी से उन्हें अवगत कराया ।
इस बैठक में बी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (हाइड्रो) अमिताभ दुबे, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल मशीन्स) विकास खरे तथा हाइड्रो क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अध्यक्ष एवं उच्चस्तरीय दल ने बीएचईएल भोपाल में उपलब्ध संसाधनों की प्रशंसा की ।
