9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़चैत्र छठ पूजा अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर सूर्य कुंड सरस्वती मंदिर...

चैत्र छठ पूजा अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर सूर्य कुंड सरस्वती मंदिर में आयोजन

Published on

— उषा काल में उदयाचल सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चैत्र छठ पूजा का किया जाएगा पारण

भेल भोपाल।

“सकल जगतारिणी हे छठी मैया” “कांच ही बांस के बहंगिया”, “पहिले पहिले छठी मैया” जैसे मधुरिम लोकगीतों के मध्य पूर्ण भक्तिमय एवं आस्था के साथ बिहार तथा उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्यौहार बिहार सांस्कृतिक परिषद भोपाल द्वारा आयोजित महापर्व चैत्र छठ के तीसरे दिन सूर्यदेव की आराधना हेतु अस्ताचल सूर्य को प्रथम अरघ देकर उपास किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि छठी मैया के इस महापर्व में साक्षात देव सूर्य भगवान को बाँस के बने सूप में ठेकुआ, गन्ना, संतरा, सेव, मह्तावी, केला, मुली, सुथनी, हल्दी, नारियल, पुआ, लडुआ जैसे प्रकृति प्रदत अनाजों को पूर्ण पवित्रता एवं स्वच्छता के साथ परंपरागत रूप से तैयार प्रसाद के साथ जल कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देते समय श्रद्धालू भक्त एवं परिजनों ने दूध ढारकर भगवान सूर्य की आराधना एवं छठी मैया की उपासना किया।

इस महापर्व का पारण शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को पारण अरघ के साथ पूर्ण होगा। इस महापर्व के सफल एवं पवित्रता के साथ आयोजन के लिए छठ पूजा आयोजन समिति एवं सरस्वती मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 66वे आयोजन में विशेष व्यवस्था की गई थी। समिति के सदस्यों एवं छठव्रती श्रद्धालुगण ने नगर निगम की सहायता से पूरे घाट एवं कुंड की सफाई की। आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...