भेल भोपाल
पिपलानी स्थित छत्तीसगढ़ मंडल में छत्तीसगढ़ राज्य के भेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण एवं गोपियों के संग नृत्य एवम झांकी दिखाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएम एचआर पटेल को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कर्ष एवं मुख्य सचिव बुधेश्वर गोंड़ ने की।
