20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बच्चे ही भारत के भाग्य विधाता हैं. सौम्या

बच्चे ही भारत के भाग्य विधाता हैं. सौम्या

Published on

. बीएचईएल में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार।

78वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में बीएचईएल हरिद्वार में स्‍कूली बच्‍चों के देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल लेडीज क्‍लब की संरक्षिका टी सौम्या तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टी सौम्या ने कहा कि अपने देश के प्रति इन बच्चों का अगाध प्रेम देखकर मुझे यह विश्वास है कि ये बच्चे एक दिन सही मायनों में भारत के भाग्य विधाता बनेंगे । उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति एवं उसके मूल्यों से परिचित करांए। टीएस मुरली ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन बच्चों ने सभी के दिलों में देश प्रेम की भावना को और दृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का जोश और समर्पण हमारे देश को और आगे लेकर जाएगा।

कार्यक्रम में उपनगरी स्थित विद्यालयों जैसे कि बाल मन्दिर विद्या मन्दिरए दिल्ली पब्लिक स्कूलए केन्द्रीय विद्यालयए सरस्वती शिशु मन्दिरए गुरुनानक एकेडमीए शिवडेल स्कूलए सरस्वती विद्या मन्दिर तथा विद्या मन्दिर यजूनियर विंग के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी टीमों को टी सौम्या तथा टीएस मुरली ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगणए लेडीज क्‍लब की पदाधिकारीए विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा उनके अभिभावक आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उप महाप्रबंधक यसीएंडपीआर अजीत अग्रवाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन ईरा गुप्ता ने किया।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...