भोपाल
पिपलानी स्थित मध्य प्रदेश बाल कल्याण परिषद ने मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र झील नगर में पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश बाल कल्याण परिषद की ओर से योगेंद्र नाथ कौशल कोषाध्यक्ष द्वारा बच्चों को साफ सफाई एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के बारे में बताया गया। वि_ल एम ठोकर लेखाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर अनिल सलवाडिया सचिव परिषद , श्रीमती शीला भारती समाजसेविका , योगेंद्र नाथ कौशल कोषाध्यक्ष , सुशील जाटव, श्रीमती मंजू जाट ,ललिता शर्मा,श्रीमती अनिता ठोकर कार्यकर्ता, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती दीपा , वि_ल एम ठोकर तथा बच्चें एवं महिलाएं मौजूद थे।
