12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़रंगारंग होली मिलन समारोह मनाया, सफाई में नंबर वन बनाने का संकल्प

रंगारंग होली मिलन समारोह मनाया, सफाई में नंबर वन बनाने का संकल्प

Published on

भेल भोपाल।

श्रीगौङ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन समिति द्वारा सत्कार भवन में सामाजिक होली मिलन समारोह मनाया गया। नगर निगम में एमआईसी मेंबर सूर्यकांत गुप्ता,महासभा के मुख्य संरक्षक इंजीनियर महेश चंद्र मालवीय, आरके मालवीय, आभा मालवीय,पीडी मालवीय, मधुकांत मालवीय के आतिथ्य एवं श्रीगौङ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन भोपाल के अध्यक्ष रामविलास मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन के साथ रागिनी म्युजिकल ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुती के साथ राधा-कृष्ण जी का मौर नृत्य,महारास,फाग-गायन, फूलों की होली,रंग-गुलाल के साथ होली मिलन हुआ।संगठन के सचिव मनोज मालवीय मनु ने वार्षिक प्रतिवेदन,कोषाध्यक्ष नरेंद्र मालवीय ने वार्षिक लेखा और दोनों कार्यकारी अध्यक्ष यशंवत पाण्डेय,अशोक उपाध्याय, उपाध्यक्ष विनोद मालवीय, गोपाल मालवीय,कैलाश नारायण ने सभी का स्वागत किया। सांस्कृतिक सचिव सुभाष मालवीय ने संचालन किया।

समाज ने इस अवसर पर भोपाल नगर निगम के स्वच्छता अभियान मे सक्रिय सहभागिता करने के साथ भोपाल को नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया,समाज से मृत्युभोज ,टावेल प्रथा, खर्चीले विवाह के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने की शपथ ली।भोपाल संगठन अध्यक्ष रामविलास मालवीय ने संरक्षक आरके मालवीय, महेश चंद्र मालवीय और महिला मंडल की सहमति से विनीता मालवीय को अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर अशोक जोशी, मनोजख, रमेश, प्रह्लाद,कुलदीप, श्याम बिहारी, जगदीश पाठक, लोकेश, शैलेन्द्र, दिव्य, हुकूम पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...