भोपाल।
“बेटी बचाओ अभियान” के तहत शनिवार को राजधानी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपवास का कार्यक्रम शुरू करवाया। महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने संचालन किया। उपवास के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भेल के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, सुशील प्रजापति सहित मप्र कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
