भोपाल।
नीट—यूजी 2024 की परीक्षा में धांधली को लेकर जिला कांग्रेस मुख्यालय जवाहर भवन रोशनपुरा चौराहा पर 21 जून को सुबह 11:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर एवं ग्रामीण द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (श्रमिक प्रकोष्ठ) दीपक गुप्ता ने बताया कि धरना—प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भोपाल के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण,मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
