भोपाल
भेल क्षेत्र की मयूर परिसर कैंपस में श्री शिव दुर्गाराम दरबार मंदिर का निर्माण किया जायेगा । यहां प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से शुरू होगा जो 23 फरवरी तक चलेगा । आयोजक धर्मरक्षा परिषद एवं मयूर परिसर के अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 17 फरवरी मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी । 23 फरवरी को हवन पूर्ण आहुति,आरती और भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि 17 फरवरी को श्री जिंद बाबा मनकेश्वर महादेव मंदिर शंकर गार्डन से सुबह 10 बजे निकाली जाने वाली कलश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। यह कलश यात्रा मयूर परिसर पहुंचेगी।
जरूरतमंदों को भोजन वितरण
श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा बुधवार से अन्नदान प्रोग्राम शुरू किया गया । समिति ने भोजन बनाकर भोपाल शहर के अस्पतालों एवं मंदिरों के समीप जाकर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जा रहा है इसी श्रृंखला में समिति द्वारा आज एम्स गेट नंबर 3 पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष अंकित मेश्राम (बिट्टू) द्वारा बताया कि अस्पताल में जो लोग अपने प्रियजनों की देखभाल करने में स्वयं के स्वास्थ को दरकिनार करते हुए भूखे प्यासे अपने परिवार की सेवा में लगे हुए रहते है ऐसे लोगो तक भोजन पहुचने के उद्देश्य से समिति द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन 1 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था।
