भेल भोपाल।
रायसेन रोड स्थित आनंद नगर न्यू शिव नगर कॉलोनी में नवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां स्थापित झांकी के दर्शन करने भक्तगण दूर—दूर से आ रहे हैं। रुद्राक्ष मां दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश दास, उपाध्यक्ष शंकर वर्मा व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं जबकि पंडित अंकित शर्मा द्वारा पूजन करवाया जा रहा है।
