2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र की बेटी ने दिल्ली में जीता मिसेज इंडिया गॉर्जियस एंड...

भेल क्षेत्र की बेटी ने दिल्ली में जीता मिसेज इंडिया गॉर्जियस एंड आयरन लेडी का खिताब

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र स्थित भवानी नगर में पली-बढ़ी विजय लक्ष्मी ने मिजेस एंड मिस इंडिया 2022 के तीसरे सीजन की फाइनलिस्ट चुनी गईं। नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिली जीत के बाद उन्हें क्रॉउन पहनाकर मिसेज इंडिया गॉर्जियस एंड आयरन लेडी के खिताब से नवाजा गया। बता दें कि विजन इरा ग्लोबल के तत्वावधान में यह कॉन्टेस्ट दिल्ली के उमराव होटल में आयोजित किया गया।

इस दौरान वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट्स की फाउंडर और नेशनल डायरेक्टर बिनीता श्रीवास्तव ने विजय लक्ष्मी को क्राउन पहनाया। बीते दिनों अपने भाई महेश राजपूत और उनके परिवार से मिलने भोपाल आईं विजय लक्ष्मी ने प्रेस को दिए साक्षात्कार में यह बात बताई।

5 दिन तक रोजाना 18 घंटे गू्रमिंग
बातचीत में विजय लक्ष्मी ने बताया कि देश-विदेश में हुए ऑनलाइन ऑडिशन के बाद फिनाले के लिए कंटेस्टेंट का चयन हुआ। इसके बाद फाइनलिस्ट को 5 दिन तक रोजाना सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक रूमिंग और ट्रेनिंग सेशन से गुजरना पड़ा। इस दौरान मिस इंडिया एशिया 2019 की विजेता समीक्षा सिंह ने गू्रमिंग के टिप्स दिए। मुंबई के यश शेलार ने कोरियोग्राफी और शो डायरेक्शन किया। लाइफ कोचिंग माहिम ममगैन व मधु पंडित ने दी। इनर वेलनेस कोच बन्या बसुए न्यूट्रीशियन डॉ. वरुण कात्याल, स्माइल पार्टनर डॉ. निदा खातीब का भी विशेष योगदान रहा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...