भोपाल
हेवु भारतीय मजदूर संघ भेल के पदाधिकारी महामंत्री कमलेश नागपुरे, प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता, विजय सिंह रावत, कोषाध्यक्ष शिशुपाल यादव , कार्यालय मंत्री राकेश कोल, नगर सलाहकार समिति के सदस्य अरुण चौकीकर , गजेंद्र बन्छोर और मेडिकल के सदस्य जागेश्वर टेंभरे ने भेल भोपाल के महाप्रबंधक बीके सिंह मानव संसाधन को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि 24 जून को रिटायर होने वाले व्यक्ति को भी पूर्णत: एक इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाए तथा उसके आने वाले सर्विस पीरियड में उसकी पूरी गणना की जा सके । सभी रिटायर होने वाले बेनिफिट्स के साथ उसे उसकी गणना की जाए ज्ञात हो कि भारतीय मजदूर संघ भेल महासंघ ने डायरेक्टर एच आर को भी पत्र दिया। भोपाल दिए पत्र के साथ कोर्ट के जजमेंट के साथ कैग की भी रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसके आधार पर यह मांग की गई है।
