7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में विराजमान भगवान के साथ भक्तों ने खेली होली

दादाजी धाम मंदिर में विराजमान भगवान के साथ भक्तों ने खेली होली

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर भोपाल स्थित दादाजी धाम मंदिर में इस वर्ष होली मिलन का आयोजन रंग पंचमी पर हुआ। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बताया गया है कि होली और रंगपंचमी हमारी संस्कृति की धरोहर है जिसका संबध सीधे प्रकृति के रंगों से जुड़ा है, प्रकृति फूलों के रंगों से भरी रहती है। रसायनिक रंग गुलाल के दुष्परिणाम को देखकर दादाजी धाम मंदिर में प्रातः 11:00 बजे सत्यनारायण कथा से शुरुआत हुई फिर सांयकाल में पुरानी परंपरा अनुसार रंगीन 2 क्विंटल फूलों से मंदिर में विराजमान सभी भगवान दादाजी गुरुदेव रंग उत्सव खेला गया, जिसमें टेसू पलाश के नारंगी, अमलतास, गेंदा, शेबंती एवं गुलाब के विभिन्न रंगों के फूलो से भगवान और भक्त दोनों रंग में रंगीन हो कर प्रभु से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, एवं ट्रस्टी अखिलेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष,जीवन नामदेव, राजेंद्र चक्रवर्ती, अनीता, अर्चना नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आरडी धुर्वे, हर्ष, सर्वेश अवंतिका, शिखा, साधना,वैभव उदगीर, आशीष श्रीवास्तव, संतोष पाटीदार आदि द्वारा एक दूसरे के ऊपर फूलों की वर्षा कर होली खेली एवं एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ भजन, कीर्तन के बाद में प्रसाद, स्वल्पाहार मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों ग्रहण किया गया तथा सभी भक्तों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

बीएचईएल में नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए कॉमन इंडक्शन...