भोपाल
भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित इंन्द्रपुरी-भवानी धाम रोड (बोनीफॉय स्कूल के पास ) स्थित कांता श्रवण फ्यूल्स एंड सेल्स सर्विसेस में दीपावली फेस्टीवल धूमधाम से मनाया गया । नवरात्रि पर्व से लेकर भाईदूज तक के त्यौहार पर बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर ऋषभ अस्थाना के मार्ग दर्शन पर पेट्रोल पंप संचालक संजीव शर्मा द्वारा पंप पर आकर्षक साज-सज्जा की गई । यहां के कर्मचारियों ने परंपरिक वैशभूषा कुर्ता-पजमा और पगड़ी पहन कर ग्राहकों का स्वागत किया जिसकी सराहना ग्राहकों ने की।
इस मौके पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार योजना के तहत उपहार वितरण किये गये। ग्राहकों के लिये 30 प्रतिशत नकद डिस्काउंट कांता श्रवण पेट्रोल पंप पर दिये गये । पंप संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि नवरात्रि से भाईदूज तक मैक ऑयल पर आकर्षक स्किम की भी पेशकश की गई । गौरतलब है कि लंबे समय से इस पेट्रोल पंप की गुणवत्ता के चलते आज भी ग्राहक तारीफ करते नहीं थकते । यही कारण है कि बीपीसीएल के टीएम गौरव कौशिक ने इस पेट्रोल पंप का विजिट किया और पंप की तारीफ की ।
