भोपाल
बीएचईएल आगा क्लब द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम समारोह धूमधाम से मनाया गया । क्लब के सदस्यों द्वारा बढ-चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । विभिन्न आकर्षक मनोरंजक खेलों द्वारा सभी का मनोरंजन किया गया। तंबोला और फिर पुरुस्कार वितरण, लकी डिप ड्रा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश श्रीवास्तव, बास्केटबॉल कोच मुख्तियार सर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सदस्य ऐबु यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने भी आयोजन में शिरकत की। इस कार्यक्रम महासचिव विमल साहू, विनोद साहू, सीके शर्मा, मनोज गायकवाड़, निर्मल बोवाड़े, सुंदरलाल, विनय सविता , राजेश बर्मन , जय परिहार, अभय सक्सेना, वेदप्रकाश शर्मा, उपेन प्रसाद, कमलेश पाल, विजय पवार, अनूप कुमार, प्रशांत सलामे, योगेश सराठे और समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे ।
