11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़नई नई गतिविधियां करें, साथ ही सदैव कुछ नयापन लाएं— रामनाथन

नई नई गतिविधियां करें, साथ ही सदैव कुछ नयापन लाएं— रामनाथन

Published on

— बीएचईएल भोपाल यूनिट में राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल की राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन की अध्‍यक्षता तथा महाप्रबंधकों व विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में सम्‍पन्‍न हुई। अपर महाप्रबंधक (मासं) आरिफ अहमद सिद्दीकी ने सभी का स्‍वागत संबोधन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए एसएम रामनाथन ने कहा कि हिंदी कार्य के लिए इकाई में सभी को प्रोत्‍साहित करें, प्रेरित करें, नई नई गतिविधियां करें साथ ही सदैव कुछ नयापन लाएं। उन्‍होंने कहा कि मानस मंजरी में कंपनी की मूलभूत आवश्‍कताओं को ध्‍यान में रखते हुए ऐसे विषयों का चयन किया जाए जो प्रत्‍यक्ष रूप से कंपनी के हित में लाभदायक हों जैसे- 5-एस, रखरखाव, सिस्‍टम को बेहतर बनाने के लिए आपके सुझाव, वर्तमान में कैश कलेक्‍शन एक विकट समस्‍या है। इसके समाधान हेतु भी लेख के माध्‍यम से सुझाव आमंत्रित किए जाएं। आप दस वर्षों बाद स्‍वयं को व अपने संगठन को किस स्‍तर पर देखते हैं इस विषय पर भी अपने विचार रखिए।

इस बैठक में मानस मंजरी पत्रिका वर्ष-35, अंक-2 का विमोचन कार्यपालक निदेशक महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया। विमोचन के अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओगण उपस्थित थे। इससे पूर्व अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्‍ता ने कहा कि हम सभी के सम्मिलित व समर्पित प्रयासों से बीएचईएल की भोपाल इकाई राजभाषा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है परंतु नई परिस्थितियों के अनुरूप हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने की अपेक्षा है । इस बैठक में उप प्रबंधक राजभाषा, पूनम साहू ने विगत तिमाही की गतिविधियों एवं आगामी कार्य-योजना पर प्रस्तुतीकरण किया।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...