8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभेल न्यूज़महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

वेलफेयर एसोसियेशन के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के उपलक्ष में वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने इतनी सुंदर ड्राइंग बनाई कि जजमेंट लेने में तीनों जजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान के अलावा कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप पुरस्कार मुख्य अतिथियों से दिलाया। जिससे सभी बच्चे बहुत खुश हुए। भेल के वरिष्ठ प्रबंधक राम प्रताप मौर्य एवं उप प्रबंधक आरके जायसवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार काछी ने कहा कि हमारा वेलफेयर एसोसियेशन सभी सदस्यों के प्रयास से सामाजिक विकास एवं उत्थान के कार्यों को कर रहा है और आगे भी सभी सदस्यों के सहयोग से करता रहेगा। कार्यक्रम में जीपी ठाकरे, विनोद कुमार मौर्य, श्याम कृष्णा सोनी, शिवराज सिंह, अजीत सिंह कुशवाहा, मुनिराज प्रसाद विश्वकर्मा,सुरेश कुमार नामदेव, केसी विश्वास, रामकुमार मलिक, राजेंद्र प्रसाद आदि सदस्य उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...