21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़कौन बनेगा महाप्रबंधक से ईडी साक्षात्कार आज

कौन बनेगा महाप्रबंधक से ईडी साक्षात्कार आज

Published on

भोपाल

भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के महाप्रबंधक से कार्यपालक पद के दावेदारों के साक्षात्कार 24 नवंबर को होंगे। यह 23 और 24 नवंबर को होने थे लेकिन भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 23 नवंबर को होने वाले साक्षात्कार निरस्त कर दिये है इसलिये अब सभी इस पद के 51 दावेदारों के साक्षात्कार 24 नवंबर को दिल्ली में होंगे । लंबे समय से ईडी पद के प्रमोशन का इंतजार कर रहे महाप्रबंधक दिल्ली रवाना हो चुके है। भोपाल से 2 महापं्रबधकों को साक्षात्कार में बुलाया गया था। इनमें महाप्रबंधक बीके सिंह व विपुल अग्रवाल शामिल हैं।

भोपाल यूनिट से रांची तबादला होकर गये एके बेहरा भी इस साक्षात्कार में भाग लेंगे। इसी तरह भोपाल यूनिट में काम कर चुके त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा , जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलंग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल भी ईडी पद के प्रबल दावेदार हैं। बड़ी बात यह है कि हरिद्वार,दिल्ली कॉरपोरेट,बेेंगलुरू,रानीपेठ आदि यूनिटों के कार्यपालक निदेशक रिटायर होने वाले है वहीं अगले साल भी करीब 10 से ज्यादा कार्यपालक निदेशक रिटायर होंगे । इसके चलते कुछ नये महाप्रबंधकों को ईडी पद का प्रमोशन मिल सकता है वह भी तब जब वह बेहतर परफारमेंश करने के साथ लंबी रेस में शामिल हों ।

जानकारों का कहना है कि इस बार 25 से ज्यादा अफसरों को ईडी बनाया जा सकता है । इनमें जीएमआई और जीएम हेड को ईडी बनाना लगभग तय है इनमें से जो कम समय में रिटायर होने वाले हैं उन्हें कम ही मौका मिल सकता है । संभवत: प्रमोशन लिस्ट शुक्रवार या शनिवार को जारी हो सकती है । गौरतलब है कि यह साक्षात्कार पिछले 1 और 2 अगस्त 2023 को दिल्ली कॉरपोरेट में होने थे इन्हें रोक दिये गये।

यह पा सकते हैं प्रमोशन
इस पद के प्रबल दावेदार अमीत केरकट्टा,विवेक कुमार,के रविशंकर,पुष्पेन्द्र कुमार सक्सेना,एस जितेन्द्र रेड्डी,वीजे राजासुन्दर,अरूमोय मुखर्जी,राजेश कोहली,एसएम रामानाथन,असीम सुर,के भारानीधर राजा,जितेन्द्र दास,अलोक कुमार सिंघल,राकेश कुमार चौखानी,नवीन सक्सेना,एम अरूनमोझी देवान,विनय कुमार बस्सी,पंकज रस्तोगी,राजीव कुमार गुप्ता,एस प्रभाकर,अनिल जैन,संजीव कुमार रॉय,संजय गोयल,एसडी गोस्वामी,वॉय श्रीनिवासन रॉव,राकेश सिंह,सी वेंकट राव,राहुल बंसल,एके बेहरा,बी श्याम बाबू,आरपीएस सिसोदिया,विपिन मिनोचा ,रूपेश तैलंग,बीके सिंह या विपुल अग्रवाल के अलावा कुछ अन्य महाप्रबंधक भी ईडी बनने के लिये दम मार रहे हैं लेकिन दिल्ली कॉरपोरेट कुछ को जीएमआई या जीएम हेड बनाया जा सकता है ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...